आष्टा। गर्मी का मौसम शुरू होते ही मटकों की बिक्री तेज हो गई है। कन्नौद रोड और भोपाल नाका क्षेत्र में 8 दुकानें लगी हैं।
मटका विक्रेता जगदीश प्रजापति पिछले 12 साल से आष्टा में मटकों की दुकान लगा रहे हैं। उनके अनुसार एक दिन में 100 से 150 मटके बिक जाते हैं। अधिकतर मटके कन्नौद क्षेत्र से बनाकर लाए जाते हैं। प्याऊ के लिए बड़े मटकों की भी अच्छी मांग है।
ग्राहक अखिलेश धनगर और रवि राठौर फ्रिज की बजाय मटकों का पानी पीना पसंद करते हैं। उनका कहना है कि मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर जीडी सोनी के अनुसार मटके का पानी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। फ्रिज का अधिक ठंडा पानी पीने से गले में खराश हो सकती है। ये नुकसान दायक है। मटके का पानी फ्रिज के पानी की तुलना में कम ठंडा रहता है।