BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2025, 4:36 pm
KHABAR : भारत विकास परिषद शाखा नीमच के सत्र 2025-26 के निर्वाचन संपन्न, अध्यक्ष रवि पोरवाल, सचिव पिंटू शर्मा व कोषाध्यक्ष बने संदीप दरक, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के नवीन सत्र 2025- 26 की टीम का निर्वाचन रीजनल सेक्रेटरी (सेवा) सुनील सिंहल, निर्वाचन प्रक्रिया के पर्यवेक्षक निर्वाचन अधिकारी अरुण सोलंकी जावद, शाखा के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल सपब, वर्तमान सत्र के अध्यक्ष सुशील गट्टानी, कोषाध्यक्ष सतीश गोयल एवं शाखा के सदस्यों की उपस्थिति में परिषद के सादे समारोह में उत्साह व उमंग के साथ स्थानीय कस्तूरी बाग पर संपन्न कराया गया। 
मीडिया प्रभारी प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा के सदस्यों ने निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए रवि पोरवाल, सचिव पद पर पिंटू शर्मा एवं कोषाध्यक्ष संदीप दरक (असगंध वाला) को सर्व सहमति से निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन  कर किया गया। वंदे मातरम गान पंकज दुबे द्वारा प्रस्तुत किया गया। वर्ष भर शाखा द्वारा की गई गतिविधियों का शाखा प्रतिवेदन  अध्यक्ष सुशील गट्टानी द्वारा प्रस्तुत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि  पोरवाल द्वारा अपनी अभिलाषा व्यक्त करते हुए सभी का साथ, सहयोग लेकर परिषद को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही। अंत में आभार कोषाध्यक्ष सतीश गोयल द्वारा व्यक्त किया गया एवं राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन मनोज माहेश्वरी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE