खरगोन। गुरुवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारियों ने किसानों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर किए प्रदर्शन के दौरान की। एसडीएम कार्यालय परिसर में इकट्ठा हुए पदाधिकारियों ने 8 सुत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। महासंघ के प्रांतीय पदाधिकारी गोपाल पाटीदार, जिलाध्यक्ष किशोर पाटीदार, सीताराम इंगला आदि ने कलेक्टर के नाम सौंपे ज्ञापन बताया कि वर्तमान समय में किसान अपनी रबी फसल, कटाई और भंडारण में व्यस्त हैं, शासन किसान की स्थिति को ध्यान में रखकर जिला सहकारी बैंकों की रीनिवल तारीख 30 मई की जाए।
देशगांव से जुलवानिया तक फोर लाईन स्वीकृत हुई है, इसमें किसानों के खेत- खलिहान कि बहुपयोगी जमीन अधिग्रहित की जा रही है, हमारी मांग है कि किसानों को उनकी जमीन का बाजार मूल्य दिया जाए। इसके अलावा आगामी सीजन में डीएपी 12,32,16 खाद की व्यवस्था भी मांग अनुसार पूर्ण करें। जेसी मांगें शामिल है।