BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2025, 5:40 pm
KHABAR : क्षत्रिय महासंघ ने सांसद रामजीलाल का पुतला फूंका, राणा सांगा पर विवादित बयान का विरोध, सदस्यता रद्द करने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

अशोकनगर। सर्व क्षत्रिय महासंघ ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया। ये विरोध सांसद के महाराणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान को लेकर किया गया। महासंघ ने गांधी पार्क पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन दिया।


महासंघ ने ज्ञापन में कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने संसद में मेवाड़ के महान शासक महाराणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी की। इससे पूरा क्षत्रिय समाज आहत है। संगठन का कहना है कि सदन में कार्य समीक्षा के दौरान अचानक महाराणा सांगा का जिक्र करने का कोई औचित्य नहीं था।


बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर होनी चाहिए चर्चाश्
महासंघ ने सांसद से इतिहास का सही अध्ययन करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सदन में शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। महापुरुषों का अपमान स्वीकार नहीं किया जाएगा। महाराणा सांगा ने देश की रक्षा के लिए संघर्ष किया और समाज को सामंती शक्तियों से मुक्त कराया।


तत्काल सदस्यता समाप्त करने की मांग
क्षत्रिय महासंघ ने रामजीलाल सुमन की सदस्यता तत्काल समाप्त करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों, इसके लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE