BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2025, 6:21 pm
KHABAR : पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण कार्यक्रम की उड़ी धज्जियां, अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नहीं दी पूर्ण सामग्री, पैकेट देकर कराया भोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में महिला एवं बाल विकास के पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण की जिले के अधिकारियों ने जमकर धज्जियां उड़ाई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पूर्ण सामग्री वितरण ही नहीं की। पैकेट देकर ही भोजन करा दिया गया। मामला सीहोर महिला बाल विकास कार्यालय से संबंधित है। जहां 24 मार्च 2025 से 26 मार्च 205 तक प्रथम बैच का प्रशिक्षण हुआ।  जिसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अलग अलग स्थान पर प्रशिक्षण दिया कि हम पोषण के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई का किस तरह ध्यान रख सकते हैं।


इस अभियान का नाम महिला बाल विकास ने पढ़ाई भी पोषण भी दिया। इसके अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया इस प्रशिक्षण में उन्हें कई तरह की सामग्री प्रत्येक बैच को देना था। लेकिन प्रशिक्षण में शामिल हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ये सामग्री उपलब्ध नहीं हो पाई। 


महिला बाल विकास के संचालक कार्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के आदेश से जिले के महिला बाल विकास कार्यालय को प्रशिक्षण में शामिल होने आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उपलब्ध करानी थी। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण के लिए एक अच्छी व्यवस्थित स्थान सुनिश्चित कराना था।  लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक मैरिज गार्डन में बुलाकर नीचे पट्टी पर बैठकर प्रशिक्षण दिया गया, और उन्हें अच्छा भोजन भी उपलब्ध नहीं कराया गया। केवल पैकेट वितरण किये गए और सामग्री प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जो देना था वो उन्हें उपलब्ध नहीं हो पाई। केवल कुछ सामग्री उन्हें वितरित की गई। 


अधिकारी ने झाड़ा पल्ला 
वहीं इस विषय पर महिला बाल विकास के अधिकारी प्रफुल्ल खत्री से जब लल्लूराम डॉट कॉम की टीम ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने स्पष्ट मना कर दिया कि वह इस विषय पर कोई जवाब नहीं देंगे। प्रशिक्षण में शामिल होने आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दिव्या मौर्य से जब सवाल पूछा गया  तो उन्होंने सामग्रियों के नाम तो उंगलियों पर गिना दिया। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि कुल कितनी सामग्री आपको मिली, तो वो स्पष्ट संख्या नहीं बता पाई, और प्रशिक्षण में शामिल होने आई अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पूछने लगी कुल कितनी सामग्री मिली।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE