शाजापुर। पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर यशपालसिंह राजपूत द्वारा लगातार क्षेत्र में सक्रिय अवैध हथियार क्रय-विक्रय करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल, एसडीओपी शाजापुर गोपाल सिंह चौहान के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध हथियार क्रय-विक्रय करने वाले अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु एवं कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली निरी. संतोष वाघेला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
थाना कोतवाली पुलिस को दिनांक 27.03.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई। मुखबिर सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति फेन्ड्स ऑटो इलेक्ट्रीकल के सामने मगरिया रास्ते पर वाहनों के पीछे खड़ा हुआ था जो अपनी कमर के पीछे अवैध हथियार खोंसे हुये होकर उसे बेचने की फिराक में था जिसे घेराबंदी कर पकड़ते नाम पता पूछते अपना नाम लक्ष्मन पिता देवसिंह राजपूत उम्र 28 वर्ष निवासी दास्ताखेडी थाना सलसलाई जिला शाजापुर का होना बताया। आरोपी को चेक करते आरोपी की कमर के पीछे से अवैध देशी कट्टा बिना कारतूस के जप्त किया गया। उक्त अवैध देशी कट्टे की लगभग कुल कीमत 8.000/- रूपये पाई गई। आरोपी लक्ष्मन पिता देवसिंह राजपूत का कृत्य 25 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से थाना कोतवाली शाजापुर पर अप.क्र. 195/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, आरोपी से पूछताछ जारी है।
उक्त कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. संतोष वाघेला, सउनि. मनोज तिवारी, प्र.आर. 49 कपिल, आर. 304 दिनेश, आर. चालक 352 जितेन्द्र जाटव की मुख्य भूमिका रही।