BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2025, 7:51 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंजली रैकवार से किया संवाद, चार लाख रुपए की अनुग्रह सहायता प्रदान, दुख की घड़ी में मददगार बनी सरकार, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंदसौर नगर पालिका क्षेत्र की रहने वाली अंजली रैकवार को 4 लाख की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की। अंजली रैकवार के पति रवि रैकवार का 8 नवंबर 2023 को दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उनके पति सब्जी का ठेला लगाने का व्यवसाय करते थे। जिससे उनके परिवार चलता था। लेकिन उनके पति के गुजर जाने के पश्चात उनके घर की दयनीय स्थिति हो गई। लेकिन ऐसी दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना संबल ने इनको सहारा प्रदान किया। आज मुख्यमंत्री ने स्वयं अंजली रैकवार से संवाद किया और चार लाख की अनुग्रह सहायता प्रदान की। मुख्यमंत्री ने अंजलि से संवाद करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में हम आपके साथ में हैं। संबल योजना के माध्यम से आपको सहायता मिल रही है। सरकार की सद्भावना एवं संवेदना हमेशा आपके साथ में है। संबल योजना से जुड़ने का आप एक उदाहरण है। संबल योजना का लाभ अन्य परिवारों को भी मिले इसके बारे में भी अन्य लोगों को बताएं। संबल योजना की राशि का समुचित उपयोग करें। आपके परिवार को ऐसी दुख की घड़ी में भगवान कष्ट सहन करने की ताकत प्रदान करें। मुख्यमंत्री से अंजली ने कहा कि मैं इस वक्त पार्लर का काम सीख रही हूं। इसके साथ ही मुझे लाडली बहना योजना, खाद्यान्न पर्ची, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला गैस कनेक्शन एवं प्रस्तुति सहायता राशि का भी लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान श्रम वीरों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि काम करने से प्रतिभा निखर रही है। सभी काम करें, अच्छे काम करे। सभी योजनाओं का लाभ उठाएं। सभी के परिवारों की जिंदगी बहुत अच्छी हो। हर परिवार में सुख का सूरज निकले।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE