BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2025, 7:59 pm
KHABAR : सुशासन भवन सभागृह में कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक, सभी अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोली- सभी जनपद सीईओ जनपद में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का 1-1 मॉडल गांव बनाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में एक विशेष बैठक सुशासन भवन सभागृह में आयोजित की गई। जल गंगा संवर्धन अभियान संपूर्ण जिले में 90 दिवस यानि 30 मार्च से लेकर 30 जून तक लगातार चलेगा। जिसमें जल संरचनाओं का संरक्षण, जीर्णाेद्धार, नवीन संरचना का निर्माण, पौधारोपण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, नदियों, तालाबों, नहरो, कुएं की सफाई इत्यादि गतिविधि आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जनपद में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का एक-एक मॉडल गांव बनाएं। सभी नगरीय निकाय शहरों में वन लगाने के मापदंडों को समझें और उसके अनुसार वनों को लगाए। ग्रीन एरिया  विकसित करें। जल संसाधन विभाग शासकीय नहरों को चिन्हित करें। उनको रिपेयर करें तथा अतिक्रमण मुक्त करवाए। तालाबों को चिन्हित करें और उनकी साफ सफाई करवाए। ग्रामीण क्षेत्रों में जन अभियान परिषद जल दूत बनाए। पीओ डूडा शहरी क्षेत्र में जल मित्र बनाएं। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, वन मंडल अधिकारी संजय राय, संबंधित विभाग मौजूद थे। कलेक्टर ने उद्योग विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि उद्योगों में शत प्रतिशत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाएं एवं सीएसआर फंड से औद्योगिक क्षेत्र में पौधारोपण करवाए। शिक्षा विभाग स्कूल, कॉलेज में निबंध, पोस्टर बैनर, नाटक, कविता पाठ, व्याख्यान आदि प्रतियोगिताएं करवाए तथा विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करें। पीएचई विभाग नल जल के स्त्रोतों की जिओ टेकिंग करें। इसके लिए कार्य योजना बनाएं। जल संसाधन विभाग शासकीय नहरों को चिन्हित करें और उनको रिपेयर करें। उनकी जियो टेकिंग करें। तालाब, चेक डैम को इंद्राज करें। नहरों की साफ सफाई करवाए। सभी नगरीय निकाय प्याऊ स्थापित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE