नीमच। समस्त अफीम कृषकों को सूचित किया जाता है कि केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के द्वारा वर्तमान फसल वर्ष 2024-25 में अफीम एवं सीपीएस के तौल को शीघ्र प्रारम्भ करने के उद्देश्य से फसल हंकवाने की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए सीपीएस हार्वेस्टिंग में शेष रह गए समस्त कृषकों को विभागीय अधिकारियों द्वारा की जाने वाली निरीक्षण की प्रक्रिया का इंतजार नहीं करते हुए फसल के पकने पर कृषकगण स्वयं ही सीपीएस पद्धति के काश्त की प्रक्रिया के अनुसार डोडा मय डंठल के (06 इंच डंठल की लम्बाई) को तोड़ कर उसका वजन निर्धारित प्रारूप में इन्द्राज कर उसकी रिपोर्ट अपने गांव के मुखिया के माध्यम से अनिवार्य रूप से सम्बन्धित जिला अफीम अधिकारी को प्रेषित कर सकते हैं।