जतारा। थाना परिसर में आगामी त्योहार चैत्र नवरात्र व ईद को लेकर बैठक धर्म गुरुओं सदर काज़ी एवं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी से आगामी त्योहार सौहार्दपूर्ण वातारण मे मनाए जाने की अपील की गई। जतारा अनुविभागीय अधिकारी संजय दुबे ने निर्देश देते हुए कहा की कोई भी नई परंपरा डालने की कोशिश नही की जाए। अगर ऐसा किया जाता है तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीओपी अभिषेक गौतम ने अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, कोई भी समस्या हो तो तुरंत उन्हें बताएं। अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक मे नगर के संभ्रांत लोग मौजूद रहे। मीटिंग में धर्मगुरु शफी, एडवोकेट नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन जैन समीम ठेकेदार फिरोज खान मंडल अध्यक्ष रोहित चौरसिया गणेश आदिवासी बंटू साहू राम रतन दीक्षित बाबूलाल गुप्ता शिवस साहू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।