खरगोन। जिले के कसरावद में इमाम साहब को ई बाइक तोहफे में दी गई। कहते हैं रमजानउल मुबारक पर दान देने पर सवाब 70 गुना मिलता है इसलिए हर मुसलमान अधिक से अधिक नेक कार्य करने की कोशिश करते हैं, ताकि अल्लाह की रहमत पाई जा सके। रमज़ान के आखिरी दस दिनों में शब-ए-क़दर आती है, जिसे सबसे मुबारक रात माना जाता है। इसी मुबारक रात के मौके पर कसरावद के व्यवसायी आदिल मुल्तानी द्वारा गोसिया मस्जिद में तराबीह की नमाज पढ़ा रहे शमशेर हाफिज साहब जो लिक्खी के रहने वाले हैं उनको तोहफे में ई बाइक दी गई। इस मौके पर गोसिया मस्जिद इमाम नौशाद आलम, गोसिया मस्जिद सदर शकील खान, सैयद सज्जाद अली, अजहर पेंटर, तस्लीम खान और समाजजन मौजूद रहे।