BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2025, 10:25 am
KHABAR : भोपाल के जेपी अस्पताल में हंगामा, मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर काटा बवाल, डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल के जेपी अस्पताल में गुरुवार देर शाम उस वक्त तनातनी की स्थिति बन गई जब, एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों और समर्थकों ने जमकर हंगामा कर दिया। करीब 50 से 60 लोगों की भीड़ अस्पताल में घुस गई और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिसर में जमकर हंगामा किया। हालात ऐसे बन गए कि मौके पर चार थानों की पुलिस बुलानी पड़ी।  


मरीज को सांस लेने में हो रही थी तकलीफ
गुरुवार शाम को करोंद निवासी 50 वर्षीय मंजूर को परिजन जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने मरीज को फौरन ऑक्सीजन सपोर्ट दिया। लेकिन इस दौरान लगातार मरीज की पल्स ड्रॉप होने लगी। डॉक्टरों ने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने से मंजूर की मौत हो गई।  


हॉस्प्टिल में 50 से ज्यादा लोगों की हो गई भीड़ इकट्ठा
मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते हॉस्प्टिल में 50 से ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को घेर लिया। हालात बिगड़ने पर अस्पताल में तैनात महिला कर्मचारियों को आईसीयू में छिपकर जान बचानी पड़ी। स्थिति बिगड़ते देख अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर चार थानों की फोर्स ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE