BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2025, 10:52 am
KHABAR : मप्र विद्युत मंडल नीमच के सहायक श्रेणी- 2 के पद पर पदस्थ रहकर 33 वर्ष 7 माह की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ ने किया राजमल व्यास का सम्मान, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल नीमच के सहायक श्रेणी- 2 के पद पर पदस्थ रहकर  33 वर्ष 7 माह से निरंतर शहर ओर विभाग हित में पूरे तन मन धन के साथ बेदाग, निष्कलंक, गौरवशाली छवि से ओत-प्रोत व आमजन की समस्याओं को सदैव सरलता पूर्वक सुनकर उनकी समस्याओं को तुरंत हल करवाने वाले एवं हम सभी भारतीय मजदूर संघ के साथियों को मनका के मोती की तरह एक माला में पिरोए रखने वाले सरल, सहज, हंसमुख मिलनसार व्यक्तित्व के धनी राजमल व्यास के सेवानिवृत्ति के अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ व राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय मजदूर संघ ने एमपीबी ऑफिस नीमच में उनके आराध्य देव श्री महर्षि श्रंग ऋषि की तस्वीर भेंटकर मोतियों की माला पहना हिंदूत्व का प्रतीक केसरिया दुपट्टा गले में डाल सम्मानित किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ जिला महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित नरवाले, कल्याण कमलमय समर्थक समिति (नेशनल वालिंटियर भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रईस पटवा, भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष नितिन साहू, राजेन्द्र पोरवाल, शुभम् कुमावत, शंभू प्रसाद शर्मा आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE