BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2025, 10:56 am
BIG REPORT : यात्रियों की मांग पर रेलवे ने दी इंदौर-नई दिल्‍ली के मध्‍य स्‍पेशल ट्रेन के परिचालन को मंजूरी, रतलाम मंडल के कई स्टेशनों पर करेगी ठहराव, जारी किया शेड्यूल, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर से नई दिल्‍ली के मध्‍य दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
गाड़ी संख्‍या 04092 नई दिल्‍ली-इंदौर स्‍पेशल सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस नई दिल्‍ली से 28 एवं 30 मार्च, 2025 को 15.30 बजे चलेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के नागदा स्‍टेशन 02.10 बजे एवं रतलाम स्‍टेशन 03.40 बजे आएगी। अपने आरंभिक स्‍टेशन से गाड़ी चलने के अगले दिन यह ट्रेन प्रात 06.10 बजे इंदौर जंक्‍शन पहुंचेगी। 
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 04091 इंदौर नई दिल्‍ली स्‍पेशल सुपरफास्‍ट एक्‍सप्रेस 29 एवं 31 मार्च, 2025 को इंदौर से 11.40 बजे चलेगी। यह ट्रेन रतलाम 14.10 बजे एवं नागदा 15.15 बजे आएगी। आरंभिक स्‍टेशन से गाड़ी प्रस्‍थान के अगले दिन यह ट्रेन 02.30 बजे नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन पहुंचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में मथुरा, कोटा, नागदा एवं रतलाम स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन सेकंड एसी कम थर्ड एसी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी कोच के साथ चलेगी। गाड़ी संख्‍या 04092/04091 इंदौर-नई दिल्‍ली स्‍पेशल ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग आरंभ हो चुकी है। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE