कसरावद। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत सिंगल क्लिक के माध्यम से मध्य प्रदेश में 23162 हितकारी को लाभान्वित किया गया जिसमें 505 करोड रुपए की राशि श्रमिक परिवारों के खाते में वितरित की गई इस अवसर पर जनपद पंचायत कसरावद में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में महिंद्र बंटी तंवर एवं जनपद सदस्य मोतीराम यादव, शक्ति सिंह मंडलोई, राजेश पटेल शिवराम डाबर, दीपक पटेल कार्यवाहक मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रांजल पाठक एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे इस अवसर पर जनपद पंचायत के 66 लाभांवित हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का भुगतान किया गया कार्यक्रम अंत में शाखा प्रभारी श्रीमती शर्मिला चतुर्वेदी एवं संदीप नागर द्वारा आभार व्यक्त किया गया।