छतरपुर। राम नवमीं के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए आज हिंदू जोड़ो संगठन एवं श्रीराम सेवा समिति द्वारा मोटे के महावीर धाम में सर्व प्रथम सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया तदोपरांत श्री हनुमान जी महाराज को ध्वज अर्पित करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और फिर समस्त हिन्दू भाइयों के प्रतिष्ठान पर जाकर उनको भगवां ध्वज भेंट करते हुए अपनी अपनी दुकानों और घरों पर लगाने का संकल्प दिलाया गया इस अवसर पर जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ रिषी द्विवेदी डॉ साकेत गुप्ता डॉ सुनील चौरसिया डॉ तुषार जिला चिकित्सालय छतरपुर सहित हिंदू जोड़ो युवा संगठन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें हम आपको बता दें कि आगामी राम नवमी पर निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया संवारा जा रहा है और लोगों से अपील की जा रही है कि इस बार राम नवमी की शोभा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।