कुकड़ेश्वर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कुकड़ेश्वर स्थान द्वारा गुड़ी पड़वा उत्सव एवं हिंदू नववर्ष का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह शुभ अवसर 30 मार्च 2025 रविवार को प्रातः 8.00 बजे से संघ स्थान कुकड़ेश्वर में संपन्न होगा।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में संस्कार, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस पावन अवसर पर संघ के कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष का प्रतीक है, जो सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करता है। इस पर्व को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने के लिए संघ के सभी स्वयंसेवक एवं नगरवासी सादर आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम के दौरान सभी लोग एक-दूसरे को तिलक लगाकर हिंदू नववर्ष का स्वागत करेंगे और गुड़ी की स्थापना कर शुभकामनाएं प्रदान करेंगे। आइए, हिंदू नववर्ष का उल्लासपूर्वक स्वागत करें और भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाएं।