BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2025, 12:30 pm
KHABAR : फिर पकड़ी गई नर्सिंग कॉलेजों की जालसाजी, अपात्र कॉलेजों ने बैक डेट में दिखा दिया एडमिशन, होईकोर्ट ने छात्रों को परीक्षा नहीं देने के दिए निर्देश, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई में कॉलेजों की जालसाजी फिर पकड़ी गई। छात्र हित में हाईकोर्ट के फैसले की आड़ में फिर जालसाजी कर दी। जांच के दौरान पहले अपात्र नर्सिंग कॉलेजों ने छात्रों के प्रवेश से इंकार कर दिया था, अब उन्हीं अपात्र कॉलेजों ने बैक डेट में छात्रों का एडमिशन दिखा दिया।


हाईकोर्ट ने ऐसे अपात्र कॉलेज के छात्रों को परीक्षा प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए हैं। इसके पहले हाईकोर्ट ने छात्र हित में सभी कॉलेज के छात्रों को परीक्षा में बैठने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के छात्रहित के आदेश की आड़ में दोबारा फर्जीवाड़े की कोशिश की गई है। फर्जीवाड़ा से जुड़ी 600 फाइलें हाईकोर्ट में पेश की गई। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा, बताएं कहां और किस स्तर पर गड़बड़ी हुई है। याचिकाकर्ता को 15 दिन के अंदर फाइल बनाकर फर्जीवाड़ी में शामिल नाम बताना होगा। मामले में लॉ स्टूडेंट के अध्यक्ष एडवोकेट विशाल बघेल ने याचिका लगाई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE