नीमच। शहर में मिरासी शेख मसूदी समाज शुक्रवार को बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम साैंपा गया। आक्रोशित समाजजनों ने कलेक्टर परिसर में पहुंचकर शान्तिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि संभल में कई वर्षों से मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। उक्त आयोजन परंपरागत तरीके से सूफी संत सैय्यद सालार गाजी रहमतुल्ला की याद में मनाया जाता हैं। जिसमें लाखों-करोड़ों हिन्दू-मुस्लिम भाई शामिल होते हैं। वहीं उक्त मेले के आयोजन में शासन प्रशासन के नियमों का ध्यान रख उसका पालन किया जाता हैं, परंतु एक शासकीय सेवक पुलिस अधिकारी एएसपी श्रीशचंद्र द्वारा सैय्यद सालार गाजी रहमतुल्ला की शान में गुस्ताखी की गई तथा अभद्र टिप्पणी कर अपशब्दों का प्रयोग किया गया। जिससे शेख मसूदी समाज के समाजजनों में आक्रोश व्याप्त हैं। दिए गए ज्ञापन में मांग की गई कि उक्त पुलिस अधिकारी को निलंबित करने की कार्रवाई की जाए।