सरवानियां महाराज। समीप स्थित ग्राम ढाबा के शासकीय विद्यालय की कक्षा आठवीं में 20 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। 11 विद्यार्थी ए प्लस ग्रेड में व 9 विद्यार्थी ए प्लस ग्रेड में उत्तीर्ण रहे स भावना लोकेश कुमार जाटव 89 प्रतिशत कक्षा में प्रथम मोहित पंकज कुमार मेहता 88.66 प्रतिशत कक्षा में द्वितीय गोविंद बद्रीलाल बावरी 88 प्रतिशत कक्षा में तृतीय स्थान पर रहे। सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार को सरपंच प्रतिनिधि भंवर सिंह हाडा एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गणपत धनगर एवं सभी पालकों द्वारा बधाई दी गई एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार पाटीदार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।