BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2025, 1:56 pm
KHABAR : दलित समाज के लोगों को अंतिम संस्कार से रोका, कलेक्टर ने जमीन से दबंगो का कब्जा हटवाया- खेती कर रहे थे, अब जल्द बनेगा मुक्तिधाम, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। एक पटेल परिवार ने पहले तो शासकीय जमीन पर कब्जा किया। उसके बाद दबंगता दिखाते हुए उस पर खेती करना भी शुरू कर दिया। जबकि उस जमीन पर सालों से ग्रामीण मुक्तिधाम ना होने के कारण अंतिम संस्कार किया करते थे।


बुधवार को गांव में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद अहिरवार समाज के लोग जब अंतिम संस्कार करने के लिए पहुंचे तो पटेल परिवार के लोगों ने उस जमीन पर यह कहते हुए अंतिम संस्कार नहीं करने दिया कि उस जमीन पर हमारा कब्जा है। यहां पर दाह संस्कार करने से उनकी गेहूं की खड़ी फसल जल जाएगी।


अहिरवार समाज के लोगों ने पाटन तहसीलदार और थाना प्रभारी को सूचना दे दी। थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे उस स्थान से दूर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करवाने के बाद कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना को मामले की जानकारी दी।


कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि जिस जमीन पर पटेल परिवार के लोगों को कब्जा है, उसे मुक्त करवाया जाए और वहां पर मुक्तिधाम बनवाया जाए।


सालों तक होता रहा अंतिम संस्कार
जबलपुर से करीब 37 किलोमीटर दूर पाटन तहसील के ग्राम पंचायत पौड़ी में एक टोला है। जिसका नाम चपोद है। इस टोला में करीब 200 परिवार की आबादी है। मुक्तिधाम ना होने के कारण सालों से गांव के बाहर ग्रामीण अंतिम संस्कार किया करते थे।


करीब 5 साल पहले गांव के पटेल परिवार के लोगों ने शासकीय जमीन पर कब्जा करने के बाद खेती करना शुरू कर दिया। शुरुआत में किसी ने आपत्ति नहीं उठाई। कुछ दिन बाद जब गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई और परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए उसे लेकर गांव के बाहर पहुंचे तो परिवार ने आपत्ति जताते हुए दाह संस्कार करने से मना कर दिया।


जिसके बाद परिवार के लोगों ने उस जमीन से दूर अंतिम संस्कार कर दिया। पटेल परिवार की दबंगता को लेकर गांव के कुछ लोगों ने ग्राम पंचायत पौड़ी के सरपंच से बात की पर नतीजा कुछ नहीं निकला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE