जावद। जन शिक्षा केन्द्र अठाना में विगत पांच वर्ष से कार्यरत सुनील कुमार शर्मा का कार्यकाल पूर्ण करने पर आज जन शिक्षा केंद्र प्रभारी धर्मेश दूबे, जावद बीआरसी कमलेश बाड़िका, बीएसी अशोक सकवाड़िया जन शिक्षक विनीत बाड़िका भानु प्रकाश मेघवाल, नयागांव जन शिक्षक जगदीश माली जन शिक्षा केंद्र अठाना के 29 स्कूलों के लगभग 80 शिक्षक, शिक्षिकाओ की उपस्थिति में सर्वप्रथम मां सरस्वती वंदना के साथ विदाई एवं जन शिक्षक कार्यकाल में किये गये उत्कृष्ट कार्यों का जन शिक्षा केंद्र प्रभारी महोदय,संस्था प्रधान एवं बीआरसी महोदय द्वारा अपने विचारों के माध्यम से बताया। आभार जन शिक्षक विनीत बाड़िका द्वारा प्रेषित किया गया।