उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय का 29वां दीक्षांत समारोह 30 मार्च को सुबह 10ः30 बजे स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित होगा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। उन्हें मानद डी.लिट उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, राज्यसभा सदस्य संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज और सांसद अनिल फिरोजिया विशेष अतिथि होंगे। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। पद्मश्री कमलेश डी. पटेल को भी मानद डी.लिट उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज विद्यार्थियों को आशीर्वचन देंगे।
इस वर्ष 163 विद्यार्थियों ने समारोह के लिए पंजीयन कराया है। इनमें 64 पीएचडी, 2 डी.लिट, 69 स्नातकोत्तर और 28 स्नातक उपाधि प्राप्तकर्ता शामिल हैं। कार्यक्रम में 2024 के पीएचडी और डी.लिट उपाधि धारकों को डिग्री दी जाएगी। स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। समारोह की रिहर्सल शनिवार को सुबह 11 बजे और दोपहर 3 बजे होगी।