BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2025, 4:10 pm
BIG NEWS : कपासन थाना व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सात करोड का मिला हिसाब, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। कपासन थाना व साइबर थाना पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ सयुक्त कार्यवाही करते हुए आई.पी.एल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से उनके द्वारा उपयोग मे लिये गये उपकरण 16 एन्ड्रायड मोबाईल फोन, एक लेपटोप, एक क्यूआर कोड स्केनर मशीन, सात रजिस्ट्रर, चैक बुक, ए.टी.एम कार्ड को पुलिस ने जब्त किया है। जब्तशुदा रजिस्टर में सात करोड रूपये करीब सट्टा खिलाने हिसाब मिला हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि साइबर अपराधो पर नियत्रंण एवं ऑनलाइन सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव के सुपर विजन में रेल्वे स्टेशन कपासन के पास ऋषि बारेगामा उर्फ कालु पुत्र संतोष कुमार बारेगामा के घर पर दबिश दी गई तो ऋषि बारेगामा उर्फ कालु पुत्र संतोष कुमार बारेगामा व शौकिन पुत्र बालूराम जाट उम्र 21 साल निवासी जाशमा पुलिस थाना भूपालसागर जिला चित्तौडगढ़ द्वारा आई.पी.एल किकेट मैच पर बालमुकुन्द ईनाणी, जीवन वैष्णव, इकबाल टोपी की balaji01bb, bmwexch.com, b2c.bet APP कि मास्टर आई.डी से क्लांईट आई.डी पासवर्ड बनाकर ग्राहको को आई.डी पासवर्ड देकर स्वयं की क्लाइंट आई.डी स्वयं के मोबाईल में इंन्टरनेट ब्राउजर व ऐप पर चलाकर लाईव मैचों मे सट्टा खिलाते हुये मिलें। जिनके पास उपकरण 16 एन्ड्रायड मोबाईल फोन, एक लेपटोप, एक क्यू आर कोड स्कैनर मशीन, सात रजिस्ट्रर, 03 चैक बुक, 04 ए.टी.एम कार्ड जब्त किये जाकर दोनो को गिरफ्तार किया गया। सात रजिस्ट्ररो को चैक किया तो उनके द्वारा 7 करोड रूपये के सट्टा खिलाने हिसाब मिला है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा हैं।

ऑनलाईन सट्टा के मास्टर माईन्ड-
 बालमुंकद इनाणी उर्फ बुद्धिप्रकाश निवासी कपासन, जीवन वैष्णव निवासी कपासन व इकबाल उर्फ इकबाल टोपी निवासी कपासन।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-
थानाधिकारी थाना कपासन रतन सिंह पु.नि., कानि. सुशील, कैलाश, बलराम, नीरज, रीन्कू, राजेन्द्र एवं साइबर थाने के  हैड कानि. ललीता, रामनिवास, महेन्द्र व स्वाती।
उक्त कार्यावाही मे साइबर थाने के कानि. रामनिवास व महेन्द्र की विशेष भूमिका रही।

वैधानिक चेतवानीः- 
श्री सुधीर जोशी आई.पी.एस पुलिस अधीक्षक जिला चित्तौडगढ़ द्वारा आमजन से अपील की जाती हैं कि वर्तमान मे चल रहे आई. पी.एल. क्रिकेट मैचो पर लुभावने मैसेज, ऑनलाईन सट्टो से दुर रहें, स्वंय का बैंक खाता उपयोग हेतु दुसरो को नही देवें तथा किसी भी प्रकार की आनलाईन धोखाधडी होने पर तुरन्त हेल्प लाईन न 1930 पर कॉल करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE