BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2025, 10:03 am
KHABAR : विधायक परिहार ने दी हिन्दू नववर्ष की शुभकामना, कहा रू सभी के जीवन में आए खुशहाली, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने समस्त जिलेवासियों को नववर्ष विक्रम संवत् 2082, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि एवं चेटी चण्ड की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नीमच देवी की पूज्य भूमि है, महामाया भादवामाता, आंत्रीमाता, मोडीमाता, महिशासुर मर्दिनी सहित अनेक देवी मंदिर की असीम कृपा से जिले में सुख शांति समृद्धि व्याप्त है। हमारा जिला हर क्षेत्र में शिखर पर पहुंचे, देवी भगवती मां से यही कामना करता हूं।


परिहार ने कहा कि नव संवत्सर धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से बहुत ही महत्व रखता है. भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था. ये दिन महान सम्राट विक्रमादित्य की जीत का प्रतीक भी है. चौत्र नवरात्रि का यह पहला दिन होता है। नया वर्ष समाज के हर वर्ग के लिए सुखमय और फलदायी हो। यह वर्ष सभी के लिए विकास और बुलंदियों का नया सवेरा लेकर आए। सभी के परिवारों में सुख-शांति का वास हो। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए विकास और उत्थान के अनेक कार्य किए है। नए वर्ष में सभी को ऐसा सकंल्प लेकर कार्य करने की जरूरत है। जिससे समाज,देश और प्रदेश का चहुमुखी विकास हो। नवसंवत्सर विक्रम संवत 2082 सनातन गौरव की पुनर्स्थापना का वर्ष सिद्ध हो, ऐसी ईश्वर से कामना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE