BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2025, 10:05 am
KHABAR : नियमों की अवहेलना और वाहनों की ओवर स्पीडिंग पर यातायात पुलिस की सख्ती, वाहन चालकों को चालानी कार्रवाई, पढे़ खबर  

Share On:-

नीमच। शहर की सड़कों सहित शहर के आसपास की सड़कों पर अब यदि ओवर स्पीड में वाहन चलाया तो वाहन चालकों को चालानी कार्रवाई झेलनी पड़ेगी । जी, हां अब यातायात पुलिस ने शहरी सीमा क्षेत्र एवं हाईवे पर ओवर स्पीड में चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन में अभियान शुरू कर दिया है । दिनांक 28/3/25 को भरभड़िया रोड पर लगाई गई वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने मशीन से वाहनों की स्पीड मापते हुए 12 वाहनों की स्पीड ओवर होने के कारण उनके खिलाफ जुर्माना किए जाने की कार्यवाही की।


ट्रैफिक प्रभारी उर्मिला चौहान ने बताया कि शहरी क्षेत्र एवं हाईवे पर वाहनों को चलाने के लिए स्पीड निश्चित है, निर्धारित गति से अधिक रफ्तार में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जावेगी। दिनांक 28/3/25 को ओवर स्पीड के कुल 12 वाहनों पर गति सीमा अधिक होने की चालानी कार्रवाई की जाकर जुर्माना वसूला गया, वहीं 28 मार्च तक ओवर स्पीडिंग के 42 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जाकर कुल 731 चालान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर बनाकर 3,54,300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। ओवर स्पीड के अतिरिक्त हेलमेट, ब्लैक फिल्म, सीट बेल्ट, ध्वनि प्रदूषण व अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर चालान बनाये जाकर जुर्माना वसूला गया। 


यातायात विभाग द्वारा शहर के आमजन एवं समस्त वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वह यातायात के नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनकर व निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया वाहन चलावे, स्वयं  यातायात के नियमों के प्रति जागरूक रहे एवं शहर  के अन्य लोगों को भी यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE