कुकड़ेश्वर। नगर सहित आसपास के लगभग 20 से 25 स्व सहायता समूह वाले राशन की दुकानों का संचालन कर रहे हैं एवं राशन की दुकान चला रहे हैं 31 मार्च तक इनको ई केवाईसी करने पर प्रेशर संबंधित अधिकारियों द्वारा किया गया परंतु किसी भी गरीब व्यक्ति का राशन रोकने का अधिकार इनको नहीं दिया गया परंतु राशन संचालक उनको कहते हैं कि तुम्हारी ई केवाईसी नहीं है आगे से राशन बंद हो गया है जबकि उनका राशन पूरा-पूरा निकाल लिया जाता है वह उन हितग्राहियों को और राशन नहीं दिया जाता है जिससे कि सीधा-सीधा राशन समूह वाले को बच जाता है और वह राशन संचालकों को बच जाता है जिससे कि वह कभी भी उस राशन को ऊंचे भाव में किसी को भी बेच देते हैं और जिले में राशन ब्लैक मेंन की घटनाएं साल भर में दो-तीन घटनाएं ऐसी हो जाती हैं कोई राशन ब्लैक करता हुआ पकड़ा जाता है और कोई सेल्समैन तो पूरा का पूरा राशन ही गायब कर देता है।
इस संबंध में हमने संबंधित विभाग के खाद्य अधिकारी से चर्चा करी तो उन्होंने कहा कि राशन रोकने का अधिकार तो नहीं है परंतु ईकेवाईसी करना भी जरूरी है।