मनासा। कंजार्डा बायपास पर होटल शगुन पेलेस में रविवार दोपहर एक हादसा हुआ। स्विमिंग पूल के वाटर टैंक की सफाई करने गए एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई।मिली जानकारी अनुसार निखिल लोट पिता रजनीत लौट उम्र करीबन 18 वर्ष निवासी बड़ा तालाब मनासा होटल शगुन में साफ सफाई का कार्य करता था वही रविवार दोपहर स्विमिंग पूल के बने टैंक की सफाई के लिए गया था उसी दौरान दम घुटने से टैंक के अंदर उसकी मौत हो गई ।मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल टैंक से निकाल शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।सूचना पर मौके पर पहुंची मनासा थाना पुलिस और थाना प्रभारी शिव कुमार रघुवंशी ने होटल शगुन में पहुंची घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। देर शाम 6 बजे करीब मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव को शव ग्रह में रखवाया। वही परिजनों ने बताया के वो कैंटीन में साफ सफाई में का काम करता है। लेकिन होटल संचालक द्वारा उसे सफाई के लिए वाटर टैंक में उतार दिया। परिजनों ने होटल संचालक पर आरोप लगाते हुए समाजजनों के साथ देर शाम 7ः 30बजे कारगिल चौराहे पर पहुच चक्काजाम किया।