चित्तौड़गढ़। व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष सुनील जागेटिया ने बताया कि आने वाले भीषण गर्मी को देखते हुए पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान ने शहर वासियों और बाहर से आने जाने वाले यात्रियों को मद्देनजर रखते हुए रोडवेज बस स्टैंड के सामने तीन माह के लिए शीतल जल सेवा का शुभारंभ शहर कोतवाल भवानी सिंह के आतिथ्य में किया गया।
संस्थान के महामंत्री राजकुमार बज ने बताया कि हिंदू नव वर्ष संवत 2082 और चेटीचंड के गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर शीतल जल सेवा आरंभ की गई यह लगातार 3 महीने तक जारी रहेगी और सभी यात्रियों और शहर वासियों के लिए ठंडा जल राहत प्रदान करेगा। महासंघ सचिव प्रतीक बोहरा ने बताया टेंट व्यवस्था मंगलम टेंट हाउस द्वारा निशुल्क की गई। जल सेवा के कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ महिला दुर्गा देवी सारस्वत द्वारा किया गया । इससे पूर्व नव वर्ष पर तिलक व मिश्री, नीम , काली मिर्च प्रशाद से स्वागत किया किया और नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी सदस्य गण संरक्षक ओमप्रकाश लढ्ढा नंदलाल बिलोची सुरेश कुमार जैन विनोद मलकानी संयोजक की किरण डांगी राजेश विरानी उपाध्यक्ष लोकेंद्र भड़कतिया ऐवंत मेहता महासंघ सचिव प्रतीक बोहरा नरोत्तम हेड़ा राकेश जेथलिया राजकुमार वेद महेश डागा अशोक काबरा दिनेश मेहता शिव नारायण डाड लव पोखरना गुरविंदर खनुजा संजय खटोड़ अनिल जैन मनीष बांगड़ विनोद चंडक सत्यनारायण डागा महेश दादवानी राकेश गिल सुशील न्याति आदि मौजूद रहे।