BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2025, 10:52 am
NEWS : परंपराओं को सहेजते हुए समसामयिक विकास और परिवर्तन को अपनाकर ही राष्ट्र को शक्तिशाली बनाया, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। परंपराओं को सहेजते हुए समसामयिक विकास और परिवर्तन को अपनाकर ही राष्ट्र को शक्तिशाली बनाया जा सकता है। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चित्तौड़गढ़ प्रांत के प्रांत महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य प्रमुख विनोद यादव ने नववर्ष प्रतिपदा उत्सव के अवसर पर व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार का जीवन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और समाजसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपराओं की महत्ता को स्वीकारते हुए समाज में आवश्यक नवीन परिवर्तनों को अपनाने पर जोर दिया। श्री यादव ने यह भी कहा कि आदर्श नागरिक बनने के लिए हमें डॉ. हेडगेवार जी की दूरदृष्टि से प्रेरणा लेनी होगी। उन्होंने स्वतंत्रता से पूर्व ही यह विचार किया था कि स्वतंत्रता प्राप्त करने के साथ-साथ उसे संभालने की शक्ति भी आवश्यक होगी। उनकी इसी दूरदृष्टि का परिणाम है कि आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनकर राष्ट्रसेवा में संलग्न है।


वर्ष प्रतिपदा नवसंवत्सर कार्यक्रम में संकल्प और समाज परिवर्तन का आह्वान वर्ष प्रतिपदा नवसंवत्सर कार्यक्रम के अवसर पर, संघ ने इसे केवल एक उत्सव तक सीमित न रखते हुए इसे संकल्प दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया। स्वयंसेवकों से अपने जीवन में संकल्प लेने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आग्रह किया गया।


कार्यक्रम के दौरान, वक्ता ने पांच महत्वपूर्ण संदेश दिए स्वयं के प्रति आत्म-शुद्धि और आत्म-विकास पर बल दिया गया। पर्यावरण पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया गया। कुटुंब प्रबोधनरू परिवार के महत्व को समझाते हुए पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का आग्रह किया गया।


नैतिक कर्तव्यरू नागरिकों को अपने नैतिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय कर्तव्यरू लोगों से अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करने का अनुरोध किया गया।


इस अवसर पर विभाग संघचालक हेमंत जैन एवं जिला संघचालक अनिरुद्ध सिंह भाटी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं ने भाग लिया।


उत्सव के दौरान आद्य सरसंघचालक प्रेरणा गीत का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम का समापन संघ गीत और भारत माता की जयघोष के साथ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE