गरोठ शामगढ़। नगर के मध्य कन्या शाला रोड पर सुबह सवेरे 6 बजे प्रभात फेरी से लौट रही श्री कन्हैयालाल मुजवादिया की धर्मपत्नी राधा बाई के गले से दो लुटेरों ने चेन छीन ली, लुटेरे का साहस इतना था कि हाथों में चाकू लिए महिला पर हमला किया, महिला के गिरने के बाद उन्होंने गले से चेन खींच ली, मोहल्ले के युवक द्वारा प्रतिरोध करने पर युवकों ने चाकू से हमला करने की कोशिश की, इस तरह की घटना नगर में पहली बार हुई है पुलिस विभाग को तुरंत सूचना दी, इस तरह की घटना से नगर में आक्रोश भी है और डर का माहौल भी बन गया है, पुलिस के लिए यह चेन स्नेचिंग की घटना चुनौती बन गई है।