BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 31, 2025, 2:41 pm
KHABAR : सेवानिवृति पर बामनिया का हुआ नागरिक अभिनन्दन, बैंड बग्गी से भव्य जुलूस निकाला उसमें गांव के एवं रिश्तेदार लोगों ने खूब नाच गा कर खुशी मनाई, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। आज निजी गार्डन में जल संसाधन विभाग से अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने पर विभाग द्वारा अंबाराम बामनिया को विधाई दी, साथ परिवार के दिलीप सिंह बामनिया,अशोक सिंह बामनिया,सचिन सिंह बामनिया की ओर से अपने  पैतृक गांव लौंदिया में सर्वप्रथम पिताजी द्वारा बनाए गए हमारे दादा,दादी,नाना,नानी,के मंदिर में पूजा अर्चना की गई उसके बाद बैंड बग्गी से भव्य जुलूस निकाला उसमें गांव के एवं रिश्तेदार लोगों ने खूब नाच गा कर खुशी मनाई गई, उसके एक दिन पहले निवास पर भव्य भजन संध्या का आयोजन भी हुआ जिसमें अंतराष्ट्रीय कबीर भजन गायक साथी धर्मेंद्र टिपानिया, सुमन सिंह मांगरोलिया, संतोष सारोलिया एवं अन्य साथियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई, साथ में अभिनन्दन समारोह एवं स्नेह भोज का आयोजन किया गया  उसमें  बामनिया परिवार की ओर अपने पिता को समर्पित पंक्तियां ,पिता रोटी हे,कपड़ा हे,मकान हे,पिता नन्हे से परिंदे का बड़ा आसमान हे,पिता हे तो तो घर में प्रतिफल राग हे,पिता से मां की चूड़ी बिंदी ओर सुहाग हे,पिता हे तो बच्चों के सारे सपने अपने हे,पिता हे तो बाजार के सारे खिलौने अपने हे,साथ ही परिवार की लाडली बिटिया पोती महक बामनिया ने अपने दादा दादी को चार पंक्तियां समर्पित की उन्होंने लिखा कि दादा दादी का सबके जीवन में पूज्यनीय स्थान होता हे  पोते अनमोल ने लिखा कि हमारे दादा दादी हमारे माता पिता के जीवन निर्माता हे और उनके योगदान के बिना,हम बच्चों के रूप में जीवन के बारे में इतना कुछ नहीं सिख पाते,पोते आर्यन, अद्विक, आस्तिक,ने लिखा कि दादा दादी को परिवार की रीढ़ माना जाता हे और उन्हें ज्ञान, मार्गदर्शक ओर भावनात्मक समर्थन का स्त्रोत माना जाता है, सेवानिवृत बामनिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि मेरे माता पिता अनपढ़ होने के बावजूद मुझे पढ़ाया लिखाया ओर इस काबिल बनाया कि में उनके  आशीर्वाद से में ये शासकीय सेवा में कार्य कर पाया हु सर्व समाज से विनम्र अनुरोध करता हु कि अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दे,क्योंकि शिक्षा वो शेरनी का दूध हे जो पियेगा वो धाहड़ेगा,ओर साथ ही संकल्प लिया कि हम परिवार सहित हमेशा,नर सेवा ही नारायण सेवा हे जो ताउम्र करते रहेंगे, प्रोग्राम में   सर्व समाज के हजारों लोग शामिल हुवे जिसमें विभाग के अधिकारीगण व समाजजनों ने बामनिया को सरोफा साल श्रीफल गिफ्ट देकर उनका नागरिक अभिनन्दन किया गया  कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सर्व समाज जनसेवक संगठन के लोक सभा अध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया साहब, एवं विशेष अतिथि के रूप में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री अनमोल टोप्पो रहे,साथ में एस डी ओ पाटीदार,सब इंजीनियर जैन साहब सहित विभाग के अन्य साथी ने भी शिरकत की साथ ही काका साहब नारायण सिंह बामनिया,भेरूसिंह बामनिया,भुवाजी सौदरा बाई बेसरोदिया,अंबाराम बड़गुर्जर,समाज सेवी राजेश मालवीय छत्रपति टाइम्स के(संपादक),पूर्व जिला पंचायत सदस्य यशवंत केलोदीया ,एडवोकेट राकेश चौहान ,अभय सिंह राठौड़ , डिप्टी रेंजर भेरूलाल अमलावतीय,अमृतलाल मालवीय,बाबूलाल गोयल ,बद्री प्रसाद सौराष्ट्रीय ,नागूलाल फुलेरा,भगीरथ सोलंकी,आदि हजारों लोग शामिल होकर समारोह को सफल बनाया, कार्यक्रम का संचालन, शिवनारायण धारिया एवं अनिल मालवीय ने किया आभार गोकुल सिंह बामनिया,जगदीश बामनिया,राहुल बामनिया ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE