भगवानपुर। धूलकोट के सगे भाई बहन का भीषण सड़क हादसे में घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई घटना खरगोन-खंडवा मार्ग के बीच घुघरियाखेड़ी के समीप रात्रि की बताई जा रही है दोनों भाई बहन मोटरसाइकिल वह अज्ञात वाहन की टक्कर का शिकार हुए मृतक युवक का नाम अजय पिता रामचंद्र सेन व बहन का नाम रूपाली सेन परिजनों ने बताया कि दोनों भाई- बहन मामा के यहां गणगौर पर्व को लेकर जा रहे थे।
घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में दुखद घटना हो गई घटनास्थल पर पुलिस टीम पहुंची दोनों शव को पीएम के लिए गोगावा चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस टीम जांच में जुटी है।