गुना। सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा गौ माता पर दिए गए बयान से नाराज बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हनुमान चौराहा पर पुतला फूंका बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका एवं कलेक्ट्रेट पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने गौमाता का अपमान नहीं सहेगे।
गौशाला और गौमाता पर टिप्पणी सनातन परंपरा का अपमान
इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री राकेश शर्मा ने कड़ी प्रक्रिया जताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और उनके मुखिया सनातन विरोधी भाषण बाजी कर रहे हैं। गाय माता इस देश की पुरातन परंपरा है। गौशाला के ऊपर जो टिप्पणी अखिलेश यादव ने की है। वह बेहद निंदनीय है। विश्व हिंदू परिषद ने भी इस मामले में अपना विरोध प्रदर्शन किया है अखिलेश यादव द्वारा की गई। टिप्पणी गौ माता और सनातन परंपरा का अपमान है।