BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2025, 1:56 pm
BIG NEWS : स्कूल चलें हम अभियान 2025, सीएम राइज नहीं अब सांदीपनि स्कूल, सीएम डॉ मोहन यादव ने बदला नाम, शराबबंदी पर जानें क्या कहा, पढे़ खबर  

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज ‘स्कूल चलें हम’ अभियान 2025 के तहत भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित शासकीय नवीन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय (ओल्ड कैंपियन) में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया। वहीं अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने सीएम राइस स्कूलों के नाम को बदलकर अब सांदीपनी स्कूल के नाम करने की घोषणा की।  


मेरी शिक्षा दीक्षा सरकारी स्कूल से हुई है- सीएम मोहन 
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मेरी शिक्षा दीक्षा सरकारी स्कूल से हुई है। सरकारी स्कूल में पढ़ने के बाद भी प्रतिभा में कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा शिक्षा की महत्वता श्री कृष्ण ने समझाई, कंस को मारने के बाद शिक्षा ग्रहण की। स्कूल के उदाहरण जीवन में काम आते हैं,सुदामा की स्कूल की मित्रता कृष्ण ने निभाई। 


सीएम मोहन ने कहा कि नरेंद्र मोदी, अब्दुल कलाम, डॉ राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री जैसे हजारों उदाहरण है, जिन्होंने सरकारी स्कूलों से पढ़ाई की। इसी तरह के और भी हमारे देश के लोग हैं जो सरकारी स्कूलों में पढ़े और देश का नाम रोशन किया। इसलिए सरकारी स्कूल को कम नहीं समझना चाहिए। दुनिया आपका इंतजार कर रही है। आप देश प्रदेश का नाम बढ़ाए।


शराबबंदी पर बोले सीएम डॉ मोहन यादव
शराबबंदी पर सीएम मोहन ने कहा कि हमने यह निर्णय लिया है कि धार्मिक शहरों से शराबबंदी हो। हमने धार्मिक शहरों की सीमा निर्धारित कर शराबबंदी की है, जो पुरानी शराबबंदी का संशोधित रूप है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE