मुरैना। मार्च माह की क्लोजिंग से पहले हर विभाग बिजली बिल का बकाया चुकाए, इसके लिए कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं। पिछले सप्ताह कलेक्टर ने ऐसे विभागों को नोटिस जारी किए थे, जिनके ऊपर बिजली बिल का 10 लाख या इससे अधिक राशि बकाया है। इनमें पंचायत विभाग, नगर निगम जलापूर्ति, स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, टेक्निकल एजुकेशन एवं स्किल डवलपमेन्ट, नगर निगम स्ट्रीट लाइट, महिला एवं बाल विकास, पुलिस, पीएचई, वाटर रिर्साेसेस, आदिम जाति कल्याण, पीडब्ल्यूडी, राजस्व, वन विभाग शामिल हैं।
वही इसको लेकर कलेक्टर अंकित अस्थाना ने मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी इस बात को लेकर लगातार जानकारी दे रहे थे। उनकी भी मार्च क्लोजिंग है। इसलिए हम बीते एक महीने से इसे लेकर काम कर रहे हैं। जिन विभागों में बिजली बिल बकाया था, उनमें से अधिकांश विभागों ने बिजली बिल की राशि चुका दी है। कुछ विभागों के पास बजट की कमी है, ऐसे विभाग बजट आवंटन के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। कुछ ग्राम पंचायतों के मामले जरूर आए हैं, जिनके द्वारा बिजली बिल जमा नहीं किए गए हैं। पंचायतों ने बिल रिवीजन की बात कही है। इसे लेकर बिजली अधिकारी व जिपं अधिकारियों से बात की जा रही है। कलेक्टर अस्थाना ने कहा कि जो अधिकारी जानबूझकर बिजली बिल का भुगतान अटकाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।