मनासा। एकीकृत शा. मा. वि. ग्राम बरथून में नवीन शैक्षणिक सत्र 2025 -26 के अवसर पर आज दिनांक 1 अप्रैल 2025 को प्रवेशोत्सव ग्राम पंचायत बरथून प्रवेशोत्सव कार्यक्रम एसएमसी अध्यक्ष सुरेश धनगर एवं दोनों जन शिक्षक आदरणीय मुकेश गुप्ता एवं सतीश गुजराती सर की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। नवीन प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। कक्षा पांचवी में परीक्षा-परिणाम में कक्षा में प्रथम छात्रों को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया गया। छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। साथ ही बालसभा आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने रोचक कहानियां प्रस्तुत की। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने विशेष भोजन किया।
उपरोक्त प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा कुंवर चंद्रावत ने छात्रों को प्रतिदिन विद्यालय में समय पर उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया, स्टाफ शिक्षक साथी कमलेश पाटीदार एवं रमेश राठौड़ एवं अतिथि शिक्षक भी उपस्थित रहे।