रेवली देवली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवली देवली में आज 1 अप्रेल को मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि रेवली देवली पंचायत की सरपंच हाबुडी बाई, वॉइस ऑफ़ एमपी के मोहन नागदा विशेष रूप से उपस्थित रहे.साथ ही सरपंच प्रतिनिधि तुलसीराम भील, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित हुए। सर्वप्रथम मां शारदे को द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आयोजन के अतिथि का स्वागत और तथा नव प्रवेसी सभी विद्यार्थियों का स्वागत अभिनंदन माला पहनाकर पुस्तके वितरित की गई।
कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश मोहनलाल नागदा, मैडम सोनी, सरपंच हाबुडी बाई, शिक्षक कणिक सर ने बारी-बारी से छात्र-छात्राओं को जीवन में उन्नति कैसे करें और शिक्षा का महत्व समझा कर बच्चों को प्रोत्साहित किया। सभी बच्चों को पुस्तक वितरण से पूर्व उनको माला पहनाकर बच्चों को प्रवेश उत्सव की बधाई शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का आभार शिक्षक गोपाल नागदा द्वारा माना तो शानदार संचालन सागर सर द्वारा किया गया।