BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2025, 3:51 pm
KHABAR : भोपाल के अवधपुरी में शराब दुकान का विरोध, 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ कर रहे रहवासी, मालवीय नगर में लोगों को राहत मिलेगी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में शराब दुकानों का विरोध हो रहा है। प्रतिबंधित इलाकों से शराब दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। भोपाल में भी मंगलवार को विरोध हो रहा है। अवधपुरी में ऋषिपुरम तिराहे पर शराब दुकान खुलने के विरोध में रहवासी 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ कर रहे हैं। वे कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से भी मिलेंगे। इधर, मालवीय नगर में रहवासियों को राहत मिल सकती है।


प्रदर्शन कर रहे रमण तिवारी ने बताया, सोमवार की पूरी रात रामायण का अखंड पाठ चला। मंगलवार को भी 50 से अधिक लोग पाठ में शामिल हुए। ताकि, दुकान खोलने वालों को सद्बुद्धि मिले और वह दुकान को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट कर लें। वहीं, कलेक्टर से भी मिलेंगे।


इसलिए कर रहे विरोध
रहवासियों का कहना है, जिस जगह दुकान खुल रही है, उससे 50 मीटर के दायरे में ही मंदिर, स्कूल, अस्पताल और बस स्टॉप भी है। बावजूद यहां शराब दुकान खोली जा रही है। इसे लेकर वे प्रदर्शन कर रहे हैं। वे मंत्री कृष्णा गौर से भी मिलने पहुंचे थे।


अवधपुरी में शराब दुकान का विरोध, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
अवधपुरी की निवासी अनीता सिंह ने बताया कि प्रगति नगर में शराब की दुकान खोले जाने की योजना है, जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर दुकान खोली जा रही है, वहां से महज दस कदम की दूरी पर स्कूल, बस स्टॉप, अस्पताल और मंदिर स्थित हैं। कॉलोनी के मुख्य गेट के सामने शराब दुकान खोलना पूरी तरह अनुचित है, और हम इसे किसी भी कीमत पर नहीं बनने देंगे।


रहवासियों ने इस मुद्दे पर कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराने का निर्णय लिया है। यदि इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो हम सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेंगे और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।


मालवीय नगर में दूसरी जगह शिफ्ट होगी दुकान
वार्ड नंबर-34 स्थित मालवीय नगर में नई शराब दुकान खुल रही है। इसके पास ही विधायक रेस्ट हाउस, बिड़ला मंदिर भी है। वहीं, घना रहवासी इलाका भी है। इसके चलते लोग विरोध कर रहे हैं। दो दिन पहले कई महिलाएं सड़क पर उतर आई थी। काले झंडे लेकर उन्होंने दुकान के सामने प्रदर्शन भी किया था। वहीं, सोमवार को वे महापौर मालती राय से भी मिलने पहुंचीं और दुकान न खोले जाने की मांग की। बताया जाता है कि ये दुकान पुरानी जगह पर ही लगेगी। ऐसे में रहवासियों को राहत मिल सकती है।


बावड़ियाकलां में अस्पताल से सिर्फ 50 मीटर दूर खुल रही
बावड़ियाकलां चौक में शराब दुकान खोलने के विरोध में गुरुवार को ही लोग सड़क पर उतर आए थे। उनका कहना था कि जिस जगह दुकान खोली जा रही है, उससे सिर्फ 50 मीटर दूर ही अस्पताल और रहवासी इलाका है। वहीं, मंदिर होने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE