BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2025, 3:53 pm
KHABAR : दवाटिया में कुआं निर्माण का 1.90 लाख रुपए बकाया, आंगनवाड़ी नियुक्ति मामले कार्रवाई की मांग, जनसुनवाई में सामने आई कई शिकायतें, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कई मामले सामने आए। ग्राम पंचायत दवाटिया के मजदूरों ने कुआं निर्माण का बकाया भुगतान न मिलने की शिकायत की।


दवाटिया में 2022 में चार सार्वजनिक कुओं का निर्माण हुआ था। ये कुएं मोहन फालिया, कमलखेड़ा, मितू फालिया और कमलखेड़ा में बनाए गए। ब्लास्टिंग करने वाले मजदूरों को अभी तक पूरा भुगतान नहीं मिला है। कुल 3 लाख रुपए में से केवल 1.10 लाख रुपए का ही भुगतान किया गया है। एक निस्तारी तालाब का पैसा भी बकाया है। अधिकारियों ने इस मामले को जिला पंचायत सीईओ को भेज दिया है।


ससुर की समग्र आईडी का गलत इस्तेमाल करने का मामला
शेखापुर गांव से एक अन्य शिकायत आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति को लेकर आई। शिकायतकर्ता सतीश इंगले ने आरोप लगाया कि एक महिला ने नियुक्ति के लिए अपने ससुर की समग्र आईडी का गलत इस्तेमाल किया है।


अखिल भारत हिंदू महासभा ने झूठी शिकायत का आरोप लगाया
अखिल भारत हिंदू महासभा ने भी एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई। संगठन के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी ने बताया कि विनोद मोरे ने उनके खिलाफ अजाक थाने में झूठी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने मारपीट के आरोपों की सीसीटीवी फुटेज से जांच की मांग की है। जनसुनवाई में अन्य विभिन्न मुद्दों पर भी शिकायतें आईं, जिन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE