झाबुआ। जिले की ग्राम पंचायत बामनिया के पूर्व सरपंच, वरिष्ठ बीजेपी नेता नंदलाल गामड़ ने आज अपने निजी कृषि भूमि जो की बामनिया से करीब 3 किलो मीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत रामपुरिया में स्थित है अपने खेत के पेड़ पर लटकर आत्महत्या कर ली, आत्महत्या करने के पूर्व नंदलाल गामड़ ने एक सुसाइट नोट भी लिखा जो पुलिस को उनकी पेंट की जेब से प्राप्त हुआ, प्रथम दृश्या मामला आत्महत्या का दिखाई दे रहा है कारण अज्ञात है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है वैसे नंदलाल गामड़ ग्राम पंचायत बामनिया के पूर्व सरपंच, व पेटलावद कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष व बीजेपी पार्टी संगठन के कई बड़े पद पर दायित्व निभा चुके थे पैसे से एक एडवोकेट भी थे, सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस चौकी प्रभारी संजय बघेल मौके पर पहुंचे शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम कराने के लिए पेटलावद शासकीय चिकित्सालय भेज दिया है।