BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2025, 4:28 pm
KHABAR : हरित क्रांति के अग्रदूत मप्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव के 79 वें जन्मदिवस पर उनके गृह गॉव बोरावां मे 1 अप्रैल को मनाई, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने अपने पिता पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव के 79 वें जन्मदिवस पर अपने गृह गॉव बोरावां में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कसरावद के विधायक हरित क्रांति के अग्रदूत मप्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव के 79 वें जन्मदिवस पर उनके गृह गॉव बोरावां मे 1 अप्रैल को निमाड़, मालवा और प्रदेशवासियों ने उन्हें विनम्र पुष्पांजलि अर्पित की। स्व. सुभाष यादव की धर्मपत्नी दमयंती यादव, ज्येष्ठ सुपुत्र पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव, छोटे सुपुत्र और मप्र के पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद के विधायक सचिन यादव, उनके भाई राजेन्द्र यादव सहित सभी परिजनों ने अपने पितृ पुरूष स्व. सुभाष यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मारूति रामायण मण्डल द्वारा भजन कीर्तन कर सुंदरकाण्ड का पाठ भी किया गया।


अरूण यादव और सचिन यादव ने बोरावां में मंगलवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव के प्रयासों से निमाड़ के खेतों में सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी पहुॅचा है। किसान आत्मनिर्भर होकर समृद्धशाली बन गए हैं। बाबूजी कहा करते थे कि खेतों में सिंचाई के बिना किसानों की प्रगति नहीं हो सकती। इसलिए उन्होंने सबसे पहले किसानों के खेतों में ंिसंचाई के लिए नहरों का जाल बिछाकर नर्मदा का पानी पहॅुचाया है। इस सिंचाई से निमाड़ में चारों तरफ खेतों में समृद्धि की हरियाली छा रही।


इस अवसर पर कांग्रेस कार्यर्ताओं और जनप्रतिनिधियों द्वारा स्व. सुभाष यादव की स्मृति में प्रकाशित किये गये वार्षिक केलेण्डरों का विमोचन भी अरूण यादव और सचिन यादव ने किया। बोरावॉ में स्व. सुभाष यादव द्वारा स्थापित सभी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा भी अपने पितृ पुरूष को पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE