मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बरडिया में मंगलवार सुबह 11 बजे करीब घर के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल दिन दहाड़े चोरी हो गई। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति मौका देख चुरा ले गया। देर शाम 4 बजे जीवन लाल आर्य निवासी बरडिया ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह मेरी एच एफ डीलक्स मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी थी जिसे तभी कोई अज्ञात व्यक्ति आया और मोटरसाइकिल में चाबी लगाकर चुरा ले गया घटना सुबह 11 बजे करीब की है। मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट मनासा थाने पर दर्ज करवाई गई है। मोटरसाइकिल चोरी की घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी केमेरा फुटेज भी सामने आया है। मनासा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।