BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2025, 5:33 pm
KHABAR : कलेक्टर के आदेश के बाद निगम ने शहर में लगे अवैध होर्डिंग हटाए, स्वाभिमान यात्रा को लेकर लगे थे फ्लेक्स,समाजजन ने जताया विरोध, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। शहर में राजनेताओं को बधाई देने वाले, राजनीतिक पार्टियों के आयोजनों के होर्डिंग्स आदि लगाने के लिए कलेक्टर की इजाजत जरूरी है। लेकिन उक्त आदेश की देवास शहर में खुलेआम अव्हेलना उडाई जा रही है। जिसकी शिकायत नगर निगम से टेंडर लेकर होर्डिंग लगाने वाली एजेंसी ने कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से की थी जहां उन्होंने बताया था की हम करोडो रूपए हर वर्ष टेण्डर जमा करते है।उसके बावजूद भी कुछ राजनेता व आसामाजिक तत्व के लोग हमारे होर्डिंग्स पर फ्लेक्स टांग देते है। जिससे हम हमारा लाभ अर्जित नही कर पाते। कई बार हमने फ्लेक्स हटाने की कोशिश की,लेकिन विवाद की स्थिति निर्मित होती है।कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने पीडित होर्डिंग्स संचालको की शिकायत के बाद तुरंत नगर निगम को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था जिस पर नगर निगम की टीम ने शहर मे अवेध तरीके से लगे होर्डिंगो को निकालने की कार्रवाई की। जहां स्वाभिमान यात्रा के लिए लगे होर्डिंगो को निकालने पर सामाजिक संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और निगम अधिकारियों से बहस बाजी करते नजर आए। निगम अधिकारी प्रवीण पाठक ने बताया की शासन के सख्त आदेश हैं कि शहर में शुल्क जमा कर लगाए जाने वाले होर्डिंगो पर जो अवेध तरीके से लगाए जा रहै‌ होर्डिंगो को हटाया जाए ओर वेधानिक कार्यवाही की जाए। आज कलेक्टर महोदय को होर्डिंग एजेंसीयो द्वारा शिकायत की गई थी जिसके चलते शहर में लगे अवैध होर्डिंगो को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।वहीं अवैध तरिके से होर्डिंग लगाने वालो को नोटिस भी दिया जाएगा। साथ ही नियम अनुसार वसुली की जाएगी।वहीं अखिल भारतीय बलाई महासंघ के कार्यकर्ताओं ने कहा की आने वाले दिनों में बाबा भीमराव अंबेडकर साहब का जन्म दिवस है जिसको लेकर भव्य स्वाभिमान यात्रा निकाली जाना है जिसके होर्डिंग लगाए गए थे जो प्रशासन द्वारा द्वेषपूर्ण तरिके निकाले जा रहे हैं।पुरे शहर में अन्य संगठनों ओर राजनितिक लोगों के होर्डिंग पहले से लगे हुए हैं लेकिन नगर निगम की बाबा साहब के प्रति घोर मानसिकता नजर आ रही है जिसके चलते हमारे फ्लेक्स निकाले जा रहे हैं इनका कहना है की पहले परमिशन लेना चाहिए।लेकिन शहर मे हजारो फ्लेक्स होर्डिंग बिना परमिशन लगते हैं उन पर कार्यवाही नहीं होती।कलेक्टर महोदय से मिलकर इस विषय में चर्चा की जाएगी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE