नीमच। शहर के द्वारिकापुरी विस्तार निवासी अशोक परदेशी की होनहार बेटी खुशी परदेशी को विक्रम विश्वविद्यालय के 29 वे दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री इंद्र सिंह परमार सांसद अनिल फिरोजिया एवं कुलपति द्वारा खुशी परदेशी को एम एस सी फिजिक्स 2024 परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। इन्होंने अपनी शिक्षा व मेहनत से स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।