मंदसौर। एकीकृत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया स्टेशन में आज नवीन शिक्षण सत्र 2025 26 का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम गरिमा में ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय भारत सिंह सोनगरा उपाध्यक्ष नगर परिषद पिपलिया मंडी, विशेष अतिथि माननीय मुकेश नीडर पार्षद महोदय, माननीय विष्णुबाला कराड़ा वरिष्ठ पार्षद महोदया, एवं उपस्थित अभिभावक गण के आतिथ्य व विद्यालय के प्राचार्य बी.आर. सिसोदिया की अध्यक्षता में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ.. कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती एवं माता सावित्रीबाई फुले के चित्रों पर मलयार्पण कर अतिथि सत्कार किया गया, तत्पश्चात सभी उपस्थित छात्रों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का सेट प्रदान कर उनका अभिषेक करते हुए पुष्प मालाए पहनाकर सम्मानित किया गया, स्टाफ के सभी शिक्षकों द्वारा नवीन शिक्षण सत्र में ईमानदारी और निष्ठा से कर्तव्य पालन करने का संकल्प लेते हुए अधिक अधिक छात्रों को प्रवेश दिलाने हेतु गृह संपर्क अभियान की शुरुआत की गई.. विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों की अलग-अलग टीम बनाकर पिपलिया नगर एवं आसपास के कैचमेंट एरिया के ग्रामों में गृह संपर्क करके अधिक से अधिक छात्रों को शासकीय विद्यालय में प्रवेश दिलवाने हेतु कार्य करेंगे इस हेतु भी प्राचार्य सिसोदिया के द्वारा एक नवीन कार्य योजना बनाई गई, शान द्वारा छात्रों को उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधा विभिन्न छात्रवृतियां गणमेश वितरण साइकिल वितरण टेबलेट मोबाइल एवं स्कूटी तथा प्रतिभावान छात्रों के लिए भिन्न-भिन्न योजनाओं के बारे में भी छात्रों को अवगत करवाते हुए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में सरकारी विद्यालय में प्रवेश लेने हेतु प्रेरित करने तथा अभिभावकों को आकर्षित करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों भरत सिंह सोनगरा एवं मुकेश निडर द्वारा मध्यप्रदेश शासन एवं भारत सरकार की विभिन्न आकर्षक योजनाओं से छात्रों को अवगत करवाते हुए उन्हें सरकारी विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया गया, प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में जन शिक्षक सत्यनारायण मंत्री संकुल समन्वयक दीनदयाल सिंह शक्तावत, मेजर गोपाल कछावा, पूनम परमार, सोहराब पठान, राजेंद्र डैम, मीनाक्षी मोड़, नरेश वर्मा, पीएल चौहान, सहित स्टाफ के शिक्षक गण उपस्थित थे, कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता निर्मल कुमार सुनार्थी द्वारा किया गया।