चित्तौड़गढ़। जिला सेन समाज की बैठक खरड़िया महादेव पर जिलाध्यक्ष बालूराम सेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि गोपाल नीलमणी थे। विशिष्ठ अतिथि भेरूलाल धारीवाल, सुरेश वर्मा, शांतिलाल सेन मोरवन, नारायण सेन, शिवलाल सेन पीपलवास उपस्थित थे।
जानकारी देते हुए सेन जयंती महोत्सव संस्थान अध्यक्ष दिलीप सेन घटियावली ने बताया कि बैठक में आगामी 25 अप्रेल को सेन जी महाराज की 725वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाये जाने पर विचार विमर्श कर निर्णय लिये गये। जयंती के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व रक्तदान शिविर के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगी। प्रतिभा सम्मान समारोह में वर्ष 2024 में 10वी, 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। पात्र छात्र-छात्रा को आधार कार्ड की प्रति, अंक तालिका, पासपोर्ट फोटो, मोबाईल नं. सहित 20 अप्रेल तक निर्धारित स्थान पर पूर्व पंजीयन कराना होगा।
बैठक में विनोद परिहार, विष्णुरूद, रमेशचन्द्र ओछड़ी, पवन खण्डेलवाल गिलुण्ड, जगदीश जालमपुरा, भगवानलाल खटोड़, शिवलाल, शंकरलाल रूद, तरूण, रमेशचन्द्र नीलमणी, बसंतीलाल घटियावली, दिनेश गोपालपुरा, इन्द्रमल अमरपुरा, रतनलाल सेन, मनोहर सुखवाड़ा, गोवर्धन ऐराल, गोपाल लाल भावलिया, आजाद पारेल, विष्णु जालमपुरा, लवकुश घोसुण्डा, नन्दकिशोर सांवता, सतीश सेन, मुकेश सतखण्डा, मोहनलाल धनेत, गोपाललाल, कमलेश सियाखेड़ी, कालू सेन नारेला, पवन सेन, गोवर्धन दुर्ग, महावीर, रवि, राहुल, दीपक रूद सहित कई समाजजन उपस्थित थे।