खनियांधाना। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमनसिंह राठौड के द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की रोकथाम आदेशित किया इसी क्रम आज मंगलवार को सुबह 12 बजे खनियाधाना पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम पनिहारा कंजर डेरा के पीछे प्लास्टिक की कैनें रखे हुए किसी वाहन का इंतजार कर रहा है तब मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो एक व्यक्ति प्लास्टिक की दौ कैनों के पास खडा दिखा जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे फोर्स की मदद से घेरकर पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पहलवान पुत्र पप्पू केवट उम्र 28 साल निवासी राजघाट कालोनी के पीछे खनियाधाना जिला शिवपुरी का होना बताया तथा पास मे रखी दो प्लास्टिक की कैनों चौक किया तो उक्त दोनो कैनों मे करीबन 50-50 लीटर हाथ भट्टी की बनी हुई कच्ची शराब भरी हुई पाई गई जिसकी की मती करीबन 30000 रुपये है पहलवान केवट से उक्त शराब के संबंध मे बैध लायसेंस चाहा तो न होना बताया पहलवान केवट का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से दोनो कैनों को जप्त कर आरोपी पहलवान केवट को मौके गिरफ्तार किया गया, आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया है।