BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2025, 10:22 am
KHABAR : नये सत्र में उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, शिक्षा और ज्ञान का हमारे जीवन में बहुत महत्व हैं- कलेक्टर सिंह, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मुख्य आतिथ्य में उत्कृष्ट विद्यालय देवास में “स्कूल चलें हम अभियान-2025” अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों का पुष्पहार व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कलेक्टर सिंह द्वारा निरूशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण योजना अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों के सेट प्रदान किए गए। कलेक्टर सिंह ने कहा की आज उत्कृष्ट विद्यालय में नये सत्र के चलते प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर स्कूल के बच्चों को पाठ्य पुस्तक निशुल्क वितरण की गई। मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार इस बार सत्र 1 अप्रैल से प्रारंभ किया गया है हमारा प्रयास रहेगा पुरे सत्र में बच्चों को हम गाईड करते रहे। और पूरे जिले में बच्चों का रिजल्ट अच्छा हो। उन्होंने कहा कि बच्चे सोशल मीडिया से दूर रहे पढाई पर ध्यान दें।शिक्षा और ज्ञान का हमारे जीवन में बहुत महत्व हैं। शिक्षा और ज्ञान की बदौलत हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थी जीवन में कठिन परिश्रम करके पढ़ाई करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा शिक्षा और ज्ञान को अर्जित करना चाहिए, जिससे हमारे सभी सपने पूरे हो सकें।इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारती, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय  सुधीर कुमार सोमानी, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण अन्य संबंधित उपस्थित थे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE