BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, रोजगार नहीं, अब.. <<     KHABAR : मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन कल,.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने की कोशिश.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का रामपुरा और 13 साल की मासूम, जब.. <<     BIG NEWS : वीर भारत न्यास जमीन विवाद, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2025, 10:55 am
KHABAR : कलेक्‍टर ने ली दुग्‍ध समितियों के सचिवों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों की बैठक,  बोले- दुग्‍ध समितियों के सदस्‍यों को पशुपालन योजनाओं का लाभ दिलाकर, दुग्‍ध उत्‍पादन बढ़ाए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की सभी 112 दुग्‍ध समितियों के सदस्‍यों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओंका लाभ लेने के जागरूक कर, उनके प्रकरण तैयार करवाएं। उन्‍हें योजनाओं का लाभ दिलाकर, दुग्‍ध उत्‍पादन बढाए। सभी पशुपालकों के केसीसी बनवाए। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिले की दुग्‍ध समितियों के सचिवों, पशुपालन एवं दुग्‍ध संघ के अधिकारियों की बैठक में समिति सचिवों से चर्चा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, उप संचालक पशुपालन डॉ.के.के.शर्माएवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर ने अक्रियाशील सभी दुग्‍ध समितियों को क्रियाशील बनाने, वर्तमान दुग्‍ध समितियों से गांव के शेष रहे पशुपालकों को जोड़कर, सदस्‍य संख्‍या बढ़ाने और सभी सदस्‍यों को पशुपालन केसीसी जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक पशुपालन डॉ.के.के.शर्मा ने आचार्य विद्या सागर योजना सहित विभाग द्वारा संचालित अन्‍य योजनाओं की विस्‍तार से जानकारी दी। बैठक में सहायक आयुक्‍त सहकारिता राजू डाबर, सहायक संचालक कृषि‍ यतिन्‍द्र मेहता व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE